{"_id":"5b3276404f1c1b254d8b88cb","slug":"153003372817-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बार छात्रवृति के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बार छात्रवृति के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। छात्रवृत्ति के लिए इस बार छात्रों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अक्तूबर में ही छात्रवृत्ति मिल जाएगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग में तेजी से काम चल रहा है। मास्टर डाटा फीड होने के बाद अगस्त के पहले सप्ताह में कक्षा नौ से स्नातक के छात्रों को वजीफा के फार्म ऑनलाइन उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इसके बाद जिले में समारोह आयोजित कर छात्रवृत्ति का पैसा दिया जाएगा।
हर साल छात्रवृत्ति मार्च तक आती थी। इसमें पूरा सत्र खत्म हो जाता था, लेकिन इस बार विभाग ने बड़ा बदलाव किया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि छात्रवृत्ति का मास्टर डाटा फीडिंग का काम चल रहा है। 31 जुलाई तक इसे खत्म कर लिया जाएगा। इसके बाद 31 जुलाई से 31 अगस्त तक छात्र ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। अक्तूबर में पहले से रजिस्टर्ड छात्रों को छात्रवृत्ति मिल जाएगी। नया रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को जनवरी तक वजीफे के पूरे पैसे मिल जाएंगे।
समारोह पूर्वक होगा छात्रवृत्ति का वितरण
चुनावी साल होने के कारण सरकार कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देना चाहती है। इस कारण जिले में छात्रवृत्ति का वितरण समारोह आयोजित करने का फैसला लिया गया है। समारोह से 2019 चुनाव पर निशाना साधने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
इससे पहले कभी भी छात्रों को इतनी जल्दी छात्रवृत्ति का पैसा नहीं मिला है। हर बार उन्हें कम से कम मार्च तक इंतजार करना होता था। इस बार हम लोग जल्दी ही यह काम निपटा रहे हैं। - राजेश कुमार बघेल, जिला समाज कल्याण अधिकारी