फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पांच दिन से नहीं आ रही राईपुर चिनघटपुर में बिजली

पांच दिन से नहीं आ रही राईपुर चिनघटपुर में बिजली

Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
पांच दिन से नहीं आ रही राईपुर चिनघटपुर में बिजली
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कंपिल (फर्रुखाबाद)। ग्राम सभा राईपुर चिनघटपुर में 21 जून को आंधी-बारिश में टूटे तारों और पोलों को अभी तक ठीक नहीं किया जा सका है। इसके चलते करीब पांच दिन से बिजली आपूर्ति ठप चल रही है। बिजली न आने से ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

राईपुर चिनघटपुर में भी बिजली के पोल टूट गए थे, जिससे गांव की बत्ती गुल हो गई। आंधी से श्रीकृष्ण के घर के सामने लगा पोल उसके शौचालय पर आ गिरा। जगदीश के घर के बाहर लगा पोल उसकी झोपड़ी की तरफ झुक गया। जगदीश ने बताया कि झोपड़ी में आठ भैंसों को बांधता है। झुके पोल से डर बना हुआ है कि कहीं यह झोपड़ी के ऊपर न गिर जाए। पांच दिन से बिजली न आने से मोबाइल, पंखे, कूलर और फ्रिज आदि इलेक्ट्रानिक उपकरण शो पीस बन गए हैं।
विज्ञापन


कश्मीर सिंह, राधेश्याम, मोहनलाल, जगवीर, संजीव कुमार, रामशरन, लटूरी यादव, पिंटू आदि ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को तार व पोल टूटने की जानकारी दे चुके हैं, पर कोई गांव नहीं आया। उन्होंने चेतावनी दी कि दो दिन के अंदर बिजली आपूर्ति न शुरू की गई तो धरना-प्रदर्शन करेंगे। जेई सुरेंद्र चौहान ने बताया कि कर्मचारी साइड पर काम कर रहे हैं। पोल व तार ठीक किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी गांवों की बिजली आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन बाद गांव में आनी हैं बारातें
राईपुर चिनघटपुर निवासी श्रीकृष्ण की बेटी नन्ही देवी की बारात जिला कांशीराम नगर के गांव खगु नगला से पांच जुलाई को आनी है। इसी गांव के रामवीर प्रजापति की बेटी पूनम कुमारी की बारात जिला कांशीराम नगर के कस्बा सहावर से छह जुलाई को आनी है। श्रीकृष्ण व राजवीर का कहना है कि शादी की तैयारियां चल रही हैं। रिश्तेदार आने लगे हैं लेकिन बिजली न होने से गर्मी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed