{"_id":"5b312d404f1c1bf36e8b9f1d","slug":"152994950510-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक से अधिक बार फीडिंग से फस गया छात्रवृति का पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक से अधिक बार फीडिंग से फस गया छात्रवृति का पेंच
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। जिले के कुछ विद्यालयों की मास्टर डाटा फीडिंग की गलती के कारण छात्र परेशान हैं। एक जुलाई से छात्रवृत्ति के फार्म भरे जाने हैं, लेकिन ऐसे विद्यालयों के छात्र एक से अधिक बार स्कूल का नाम होने के कारण अपना मास्टर डाटा ही नहीं भर पा रहे। कुछ छात्र इस समस्या के समाधान के लिए समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।
समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार बघेल ने बताया कि जिले में लगभग 26 ऐसे विद्यालय हैं जिनका मास्टर डाटा एक से ज्यादा बार भर गया है। ऐसे में वेबसाइट पर एक ही विद्यालय का नाम एक से ज्यादा बार दिख रहा है। इससे छात्र परेशान हैं कि वह अपना मास्टर डाटा कौन से विकल्प में भरें, यह नहीं जान पा रहे। उन्होंने बताया कि इसके लिए विशेषज्ञों को लगाया गया है। जल्दी ही इस समस्या से निजात मिल जाएगी।
ऐसे हो जाती है समस्या
समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि जब कंप्यूटर ऑपरेटर फीडिंग कर रहा होता है, उसी समय सर्वर आदि की समस्या के कारण साइट अपडेट नहीं हो पाती। बाद में दोनों बार की फीडिंग हो जाती है। ऐसे में छात्रों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
दो डिग्री कालेज भी शामिल
एक से अधिक बार नाम फीडिंग की समस्या जिले के 26 कालेजों में है। इसमें 19 हाईस्कूल, पांच इंटरमीडिएट और दो डिग्री कालेज शामिल हैं।