{"_id":"5b1d57fa4f1c1b8c278b4f92","slug":"152864972510-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत शवदाह गृह को मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत शवदाह गृह को मिली हरी झंडी, जल्द शुरू होगा निर्माण
Updated Sun, 10 Jun 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। पांचाल घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनवाए जाने की हरी झंडी मिल गई है। स्वर्गधाम में करीब 3.60 करोड़ की लागत से शवदाह गृह का निर्माण नमामि गंगे योजना के तहत कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग इंडिया लिमिटेड कंपनी को दी गई है। अगस्त के दूसरे सप्ताह तक काम शुरू हो जाएगा।
पांचाल घाट पर विद्युत शवदाह गृह को बनाए जाने की मांग सर्वोदय मंडल ने जोर-शोर से उठाई थी। इसके लिए सर्वोदय मंडल के नेता लक्ष्मण सिंह ने कई बार धरना-प्रदर्शन के साथ ही अनशन भी किया। विद्युत शवदाह गृह को बनाए जाने के लिए पूर्व सदर विधायक विजय सिंह, पूर्व चेयरमैन मनोज अग्रवाल के साथ ही सांसद मुकेश राजपूत ने अपनी-अपनी निधि से धनराशि देने की घोषणाएं की थीं लेकिन यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
केंद्र सरकार ने नमामि गंगे योजना के तहत जिले को करीब 213 करोड़ का बजट मंजूर किया। इसी योजना में सांसद मुकेश राजपूत ने पांचाल घाट पर विद्युत शवदाह गृह बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे मंजूर कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो करीब 3.60 करोड़ की लागत से पांचाल घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए बिजली का फीडर बनाकर शवदाह गृह तक लाइन खींची जाएगी। चार जून को इसका ठेका भी इंजीनियर इंडिया लिमिटेड को दे दिया गया।