{"_id":"5b1c152a4f1c1bb26e8b7222","slug":"152856708613-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर ऊर्जा सिस्टम खराब होने से मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर ऊर्जा सिस्टम खराब होने से मरीज परेशान
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीएचसी का सोलर सिस्टम खराब होने से इमरजेंसी, महिला वार्ड व जांच केंद्र की बिजली व्यवस्था तीन दिन से खराब चल रही है। मरीजों, प्रसूताओं व तीमारदारों को गर्मी में दिक्कतों सामना करना पड़ रहा है। वहीं, चिकित्साधीक्षक का कहना है कि लगातार जनरेटर चलाया जा रहा है।
तीन दिन पूर्व हुई बारिश से सीएचसी का सोलर सिस्टम खराब हो गया था। स्थानीय तकनीशियनों के प्रयास के बाद भी सिस्टम चालू नहीं हो सका। सौर ऊर्जा से सीएचसी का इमरजेंसी कक्ष, महिला वार्ड, जांच केंद्र की मशीनों चलती हैं। तीन दिन से लाइट चली जाने पर सभी जगह अंधेरा छा जाता है। इस भीषण गर्मी में मरीजों, प्रसूताओं व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएचसी की इमरजेंसी व प्रसूता कक्ष के चिकित्सक व मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर को तीन घंटे बिजली न आने पर जनरेटर भी नहीं चल रहा था। लोग अपने मरीजों को हाथ के पंखे, एक्सरे, दफ्ती आदि से हवा करते नजर आए। काफी समय बाद अधीक्षक के आदेश पर जनरेटर चलाया गया।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डा. अनुराग वर्मा ने बताया कि सोलर सिस्टम हरियाणा की कार्यदायी संस्था अराय इंडिया ने सोलर पैनल लगाने का ठेका लिया था। पैनल के यूएसबी से आउटपुट न निकलने से आपूर्ति बाधित है। सात से आठ दिन के अंदर इसे सही कराया जाएगा। लाइट जाने पर जनरेटर चलाने के लिए कर्मचारियों से कहा गया हैं, मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।