{"_id":"5b1415a44f1c1bf16e8b5f98","slug":"152804292120-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल की बैठक में गरमाया बिजली का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल की बैठक में गरमाया बिजली का मुद्दा
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। बिजली की अघोषित कटौती से नाराज व्यापारियों ने एक गेस्ट हाउस में रविवार को बैठक की। इसमें बिजली संकट दूर न होने पर विभागीय अधिकारियों को घेराव करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शहर की अन्य समस्याओं से भी एसडीएम को अवगत कराया।
उद्योग व्यापार मंडल कंछल गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव ने कहा कि एक्सईएन विद्युत बिजली की समस्याआें के बारे में संवेदनशील नहीं हैं और वह जनता की समस्याआें को नहीं सुनते है। विद्युत सब स्टेशन पर नगर की विद्युत व्यवस्था का विभाजित करने के लिए जो कार्य चल रहा है, उसकी गति बहुत धीमी है। जिला महामंत्री मनोज कौशल ने कहा कि हमें अपनी खोई हुई पहचान बनाने के लिए पहले की तरह डिवीजन कार्यालय का घेराव कर अपनी समस्याआें के लिए आंदोलन करना होगा। गर्मी के मौसम में पूरे-पूरे दिन बिजली गायब रहती है। लोकल फाल्टों से जनता परेशान है।
नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को संगठित रहकर आंदोलन करना होगा। यदि किसी व्यापारी का शोषण हो रहा है तो वह व्यापार मंडल का अवगत कराए, उसकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्हाेंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल के आगमन पर हम सभी को उनकी सभा में पहुंचना है, निष्क्रिय पदाधिकारियों को संगठन में नहीं रखा जाएगा। जो अपने पद का निर्वहन नहीं करता है उन्हें हटाकर दूसरे जागरूक पदाधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
पवन गुप्ता ने कहा कि नगर में बड़े वाहनों का आगमन व ई-रिक्शा की बहुतायत के कारण आए दिन जाम की स्थिति रहती है। नगर में वन वे प्रणाली लागू की जाए और सड़कों का चौड़ीकरण किया जाए। उन्हाेंने व्यापारी भाइयों से अपील की कि वह सड़क पर अतिक्रमण न करें।
बैठक में रश्मि दुबे, जयकिशन गुप्ता, अतुल गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, अजय अग्रवाल, संजीव कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए, संचालन अमित सेठ ने किया।
बैठक के बाद व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी बृजकिशोर दुबे को आवास पर जाकर समस्याओं से अवगत कराया। उन्हाेंने कहा कि बिजली समस्याआें को विद्युत विभाग को अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द समस्याआें का निस्तारण कराया जाएगा।