{"_id":"5b1414b64f1c1bf66e8b621a","slug":"15280426836-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से निजात नहीं, दोपहर को सड़कें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से निजात नहीं, दोपहर को सड़कें खाली
Updated Sun, 03 Jun 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। गर्मी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दो दिन पहले रात को आई आंधी और पानी से कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन फिर से पारा चढ़ गया है। इसके चलते लोगों का हाल बुरा है। दोपहर के समय भीड़भाड़ वाली सड़कें भी खाली नजर आ रही हैं।
शुक्रवार रात आई आंधी और पानी से गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। शनिवार को तापमान फिर बढ़ गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.2 से बढ़कर 31.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
12 बजे के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया। भीड़भाड़ वाले मुख्यमार्ग लालसराय, घुमना बाजार, त्रिपोलिया चौक, रेलवे रोड, लोहाई रोड और कोतवाली रोड फतेहगढ़ में सन्नाटा पसरा रहा। संडे बाजार में दोपहर के समय रौनक गायब रही। हालांकि दोपहर करीब दो बजे बादल और शाम को चली हवाओं से कुछ राहत मिली।