{"_id":"5b12de714f1c1b684d8b4609","slug":"15279632542-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस बेकाबू होकर पेड़ से टकराई, चार घायल
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडवेज बस पेड़ से टकराई, चार घायल
दो घायलों को लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती
बरौन अस्पताल में फार्मासिस्ट ने दो यात्रियों की नहीं की इंट्री
अमरउजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस सवार चार यात्री गंभीर घायल हो गए। अन्य यात्रियों के हल्की चोटें आई हैं। यह दूसरे वाहन से घर चले गए। गंभीर घायल चार यात्रियों को बरौन सीएचसी लाया गया। इनमें से दो यात्रियों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। बरौन में उपचार कराने वाले दो यात्रियों का फार्मासिस्ट ने रजिस्टर पर लेखा जोखा दर्ज नहीं किया।
फर्रुखाबाद डिपो की बस शुक्रवार की रात करीब 10 बजे सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। शमसाबाद के हजियापुर चौराहा के पास सामने से आ रही मैजिक को बचाने में बस बेकाबू होकर रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर से सवारियां सीटों से टकरा गईं। इससे बस में चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना पर एसओ सुशील कुमार, फैजबाग चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इन्हें बस से बाहर निकाला। चार गंभीर घायलों को एंबुलेंस से बरौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां फार्मासिस्ट संजीव ने लोहिया अस्पताल रेफर किए गए दो घायलों का रजिस्टर में लेखा जोखा दर्ज कर लिया। इलाज कराने वाले दो मरीजों का रजिस्टर पर लेखा जोखा नहीं किया। बरौन अस्पताल प्रभारी अनुज त्रिपाठी को इसकी जानकारी भी नहीं दी गई। गंभीर घायलों में जिला हरदोई थाना भरवारा के कुरारी गांव निवासी संजीव पुत्र पुतान सिंह, अजीत पुत्र अशोक कुमार को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ ने बताया कि चार यात्री गंभीर घायल हुए हैं। बस में 16 और यात्री थे। इन्हें हल्की चोटें आईं। यह दूसरे वाहन से चले गए। शनिवार की सुबह लोहिया अस्पताल में भर्ती घायलों के परिजन उन्हें नर्सिंग होम ले गए।