{"_id":"59f8befc4f1c1baf678b895d","slug":"150947413014-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटी खराब होने से आधे शहर की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटी खराब होने से आधे शहर की बिजली गुल
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। सीटी में आई खराबी ने शहर वासियों को बेहाल कर दिया। 33/11 विद्युत उपकेंद्र फतेहगढ़ के 33 हजार लाइन के ब्रेकर की सीटी में फाल्ट हो गया था।
इससे उपकेंद्र से संचालित होने वाले चारों फीडर बंद होने से आधे शहर की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सीटी की मरम्मत का काम देर शाम तक चलता रहा। इस कारण आपूर्ति प्रभावित रही।
33/11 विद्युत उपकेंद्र फतेहगढ़ से मिल्कडेरी, डिवीजन, बेवर रोड और फतेहगढ़ फीडर से करीब आधे शहर को बिजली आपूर्ति दी जाती है। मंगलवार दोपहर उपकेंद्र के पास 33 हजार लाइन के बने ब्रेकर की सीटी में फाल्ट आने से समस्या हुई। इससे चारों फीडरों से होने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई।
इसकी जानकारी एक्सईएन पंकज अग्रवाल, एसडीओ राहुल बाबू कटियार और अवर अभियंता को एसएसओ ने दी। एक्सईएन ने एसडीओ और अवर अभियंता के साथ उपकेंद्र पर पहुंच कर स्थिति देख कर्मचारियों से सीटी बदलने का काम शुरू कराया।
विज्ञापन
सीटी बदलने के कारण शहर के आधे मोहल्लों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पाई। शाम को फतेहगढ़ और डिवीजन फीडर की बिजली आपूर्ति शुरू की गई। मिल्कडेरी और बेवर रोड की बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप रही। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि सीटी बदलने का काम चल रहा है। सीटी खराब होने से जो अन्य खराबी आई है। उसको भी ठीक कराने का काम हो रहा है। देर शाम तक उपकेंद्र पर काम होता रहा।
डिवीजन कार्यालय का काम प्रभावित
भोलेपुर स्थित बिजली विभाग के डिवीजन कार्यालय को फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र के डिवीजन फीडर से बिजली आपूर्ति मिलती है। डिवीजन फीडर बंद होने से बिजली विभाग की आपूर्ति बंद हो गई। इस कारण कैश काउंटर व विभाग में होने वाले अन्य काम बंद हो गए। जनरेटर चलवा कर विभागीय काम कराया गया।
-33/11 विद्युत उपकेंद्र फतेहगढ़ के चारों फीडर देर शाम तक बंद रहे
अमर उजाला ब्यूरो