{"_id":"59f8bef74f1c1bcd538ba50e","slug":"15094741252-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में युवक की मौत
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। साधो सराय गांव में मंगलवार शाम सड़क पार करते समय युवक को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह कानपुर देहात का रहने वाला था। उसके साथी की तहरीर पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जिला रामपुर निवासी संजीव कुमार का ढाई घाट पर बालू खनन का ठेका है। संजीव शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव साधो सराय के प्रधान के मकान में किराये पर रहते हैं। उसके साथ अमित कुमार, दीपक, रोहित, गजेंद्र और हिमांशु शर्मा पुत्र रामलखन निवासी उसरी थाना रसूलाबाद जिला कानपुर देहात भी रहते हैं।
हिमांशु ठेकेदार के पास काम करने आया था। मंगलवार शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद हिमांशु लघुशंका के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान उसे बाइक ने टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने से हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथी गजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सूचना पर एसडीएम रमेश चंद्र और सीओ नरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे थे और हादसे की सूचना उसके परिजनों को भेजी गई।
-बालू खनन ठेकेदार के साथ काम करने आया था
-सड़क पार करते समय बाइक ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो