फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   पटेल जयंती पर निकली रैलियां, फहराया तिरंगा

पटेल जयंती पर निकली रैलियां, फहराया तिरंगा

Tue, 31 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
पटेल जयंती पर निकली रैलियां, फहराया तिरंगा
फर्रुखाबाद। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को शहर में भाजपा, सरदार पटेल युवा मंच व सरदार पटेल युवा वाहिनी की ओर से मुख्यमार्गों से रैली निकाली गई। इसमें शामिल युवा हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का जज्बा दिखाते हुए निकले। विभिन्न पार्टियों और सामाजिक संगठनों ने भी सरदार पटेल को याद किया।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी की ओर से रन फॉर यूनिटी के तहत स्वराज कुटीर से रैली निकाली गई। रैली का समापन लाल बाग में हुआ। इससे पहले बद्री विशाल डिग्री कालेज में सरदार पटेल की प्रतिमा पर भाजपाइयों ने माल्यार्पण किया। इसी के साथ सरदार पटेल युवा मंच की ओर से लोहिया मूर्ति से रैली निकाली गई।
विज्ञापन


इस रैली में भाजपाइयों ने भी प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, सदर विधायक मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, सौरभ कटियार, जिला महामंत्री विमल कटियार, रामवीर शुक्ल, हिमांशु गुप्ता, प्रबल त्रिपाठी, कुलदीप गंगवार, मोनू कटियार, दीपक कटियार, प्रदीप कटियार, राकेश गंगवार और संजू कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सरदार पटेल युवा वाहिनी की ओर से डीएन डिग्री कालेज फतेहगढ़ से रैली निकाली गई। गांव चांदपुर में रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर अंशुल कटियार, शरद कटियार, रिंकू कटियार, अनुज कटियार, हर्ष कटियार, विजय कटियार और प्रशांत आदि मौजूद रहे। जनतंत्र क्रांतिकारी मोर्चा ने जिला कार्यालय पर सरदार पटेल का जन्मदिवस राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर अध्यक्ष उत्तम कुमार मिश्र, बाबा राघवदास, कन्हैयालाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने पटेल जयंती के साथ इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई
जिला कांग्रेस कमेटी ने ठंडी सड़क स्थित नगर अध्यक्ष के हांते में सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, प्रदेश सचिव कौशलेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष नफीस हुसैन, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नारायण मिश्र, जिला उपाध्यक्ष कैलाश यादव मौजूद रहे।

बच्चों ने ली देशभक्ति की शपथ
केंद्रीय विद्यालय फतेहगढ़ में प्राचार्य आरसी पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। बच्चों ने देशभक्ति की शपथ ली। इस अवसर पर शैलेश कुमार और संदीप कुमार आदि मौजूद रहे। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बढ़पुर में बच्चों ने रैली निकालकर अखंडता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रेशमा बानो और शिक्षिका मनोरमा कनौजिया आदि मौजूद रहीं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से भी आवास विकास से रैली निकाली गई। इस अवसर पर स्वाती कटियार, अंबुज मिश्र, आरती, विपिन, पुनीत कुमार और राजेश कुमार जादौन आदि रहे।


बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर काटा केक
शमसाबाद (ब्यूरो)। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल सेवा समिति के सदस्यों ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन केक काटा। एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी। समिति के सदस्य साकेत गंगवार, नरेश चंद्र गंगवार, हर्ष गंगवार, सुमित कुमार, विशु कटियार, पंकज गंगवार और शिव गंगवार समेत कई लोगों ने पटेल प्रतिमा स्थल को गुब्बारों से सजाया। मुख्य मार्ग के किनारे ऊंचाई तक एक तिरंगा लहराया। यहां सुबह कायमगंज भाजपा विधायक अमर सिंह खटीक, डॉ बीके गंगवार, प्रमोद चंद्र गंगवार, प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज रजलामई भाजपा नेता सुनील रावत जिला पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह गंगवार समेत कई लोगाें ने पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

-भाजपा व सरदार पटेल युवा मंच ने निकाली रैली
-विभिन्न संगठनों व पार्टियों ने भी किया पटेल को याद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed