फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   शहर में आठ, कायमगंज में छह लाख खर्च कर सकेंगे अध्यक्ष प्रत्याशी

शहर में आठ, कायमगंज में छह लाख खर्च कर सकेंगे अध्यक्ष प्रत्याशी

Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
शहर में आठ, कायमगंज में छह लाख खर्च कर सकेंगे अध्यक्ष प्रत्याशी
फर्रुखाबाद। नगरीय निकाय चुनाव में निर्वाचन आयोग ने अध्यक्ष और सदस्य पदों के प्रत्याशियों के लिए चुनावी खर्च की सीमा निर्धारित कर दी है। शहर में नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आठ लाख और कायमगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी छह लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं।
विज्ञापन


निर्वाचन आयोग ने 41 से 55 वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च आठ लाख और 25 से 40 वार्ड वाली नगर पालिका में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के लिए चुनावी खर्च छह लाख रुपये निर्धारित किया है। फर्रुखाबाद और कायमगंज में सदस्य पद के प्रत्याशी डेढ़ लाख रुपये खर्च कर पाएंगे। नगर पंचायत कमालगंज, मोहम्मदाबाद, शमसाबाद और कंपिल में अध्यक्ष पद प्रत्याशी डेढ़ लाख रुपये और सदस्य पद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 30 हजार रुपये तक खर्च कर सकते है।
विज्ञापन


प्रत्याशी जो चुनावी खर्चे का रजिस्टर बनाना होगा। इसमें नामांकन के दिन से लेकर निर्वाचन की घोषणा तक होने वाले खर्चे का लेखा जोखा रखना होगा। इस रजिस्टर की जांच आय व्यय समिति और आरओ से करानी होगी। चुनावी खर्चे के लिए प्रत्याशी को बैंक में एक अलग से खाता खोलना होगा और उसकी जानकारी आरओ को देनी होगी। जिन प्रत्याशियों का खर्चा रजिस्टर की जांच में निर्धारित धनराशि से अधिक पाया गया तो उस प्रत्याशी की जमानत राशि जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में कुल 3,03,444 मतदाता डालेंगे वोट
फर्रुखाबाद। दो नगर पालिका और चार नगर पंचायत में अध्यक्ष व सदस्य पदों के होने वाले चुनाव के लिए जिले में 3,03,444 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 1,41,568 महिला और 1,61,876 पुरुष मतदाता हैं।
सदर नगर पालिका में 42 वार्ड हैं, इनमें 2,11,222 मतदाता हैं। इनमें 1,12,624 पुरुष और 98,598 महिला मतदाता हैं। कायमगंज नगर पालिका क्षेत्र के 25 वार्डों में 26,537 मतदाता हैं।


इनमें 14,060 पुरुष और 12,477 महिला मतदाता हैं। कमालगंज नगर पंचायत में 12 वार्ड हैं। इनमें 10,826 मतदाता हैं। इनमें 5,746 पुरुष और 5,080 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में 15 वार्ड में 18,444 मतदाता हैं। इनमें 9,944 पुरुष और 8,500 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत शमसाबाद में 19 वार्ड हैं। इसमें 28,547 मतदाता हैं। इनमें 15,295 पुरुष और 13,252 महिला मतदाता हैं। नगर पंचायत कंपिल में 10 वार्ड हैं। इसमें 7,868 मतदाता हैं। इनमें 4,207 पुरुष और 3,661 महिला मतदाता हैं।

-नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 1.50 लाख खर्चे की सीमा निर्धारित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed