{"_id":"59f4cc624f1c1b70548b9b5f","slug":"1509215412339-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षक निलंबित, 39 का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षक निलंबित, 39 का वेतन रोका
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शिक्षक निलंबित, 39 का वेतन रोका
गैरहाजिर मिले 14 शिक्षकों व शिक्षामित्रों पर भी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। बीएसए अनिल कुमार ने बताया परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकाें की लेटलतीफी को दूर करने के लिए अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत विद्यालय से गैरहाजिर मिले 55 शिक्षकों और कर्मचारियों को दंडित किया गया है। इनमें दो शिक्षक निलंबित किए गए है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बीएसए अनिल कुमार ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को विद्यालय का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न ब्लाकों में निरीक्षण कर गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ ही एक दिन का मानदेय काटने की कार्रवाई की थी। बीएसए ने बताया कि डीएम को कार्रवाई की रिपोर्ट भेज दी गई है। भेजी गई रिपोर्ट में लापरवाही पर दो शिक्षकों को निलंबित, 39 शिक्षकों के विरुद्ध वेतन रोकने व 14 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने के साथ ही चेतावनी जारी कर दंडित किया गया है। बीएसए ने बताया कि विद्यालयों में पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह अभियान लगातार चलता रहेगा। शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी शिक्षक को बक्शा नहीं जाएगा।