{"_id":"59d3d08a4f1c1bdb538b588b","slug":"150705375616-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। पिता के साथ डीजल लेकर वापस लौटते समय कार की चपेट में आकर बाइकसवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भाग गया।
थाना मेरापुर के गांव अमरापुर निवासी विनोद कुमार शाक्य मंगलवार को बाइक से गांव अचरा स्थित पेट्राल पंप से डीजल लेने गए थे। साथ में बेटा विकास (15) भी था। डीजल लेने के बाद विकास कैन लेकर पीछे बैठ गया। अचरिया बाकरपुर के पास कायमगंज की ओर से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही विकास बाइक से कैन समेत नीचे गिर पड़ा। कार की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि विकास कक्षा 11 में पढ़ता था। थाना प्रभारी राजबहादुर सिंह ने बताया कि कार की चपेट में आकर किशोर की मौत हो गई।
सड़क हादसे में तीन लोग घायल: कमालगंज। कन्नौज जिले के कोतवाली गुरसहायगंज के मोहल्ला अफसरी निवासी श्यामू बाइक से फर्रुखाबाद जा रहे थे। उनके साथ नंगापुरवा निवासी दोस्त शिवम और पूरन भी थे। कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर रेलवे क्रासिंग पर साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सामने से आ रही कार में टकरा गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने बघार के आगे कार चालक को दबोच लिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से शिवम को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। चालक हेलमेट बाइक पर लटकाए था।
विज्ञापन
-पिता के साथ डीजल लेकर लौट रहा था
अमर उजाला ब्यूरो