फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर तीमारदारों ने हंगामा किया

एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर तीमारदारों ने हंगामा किया

Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर तीमारदारों ने हंगामा किया
फर्रुखाबाद। तीन दिन छुट्टी के बाद मंगलवार को लोहिया अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ उमड़ी। यहां पर पर्चा बनवाने को लेकर धक्कामुक्की हुई। इसके बांद एंटी रैबीज इंजेक्शन न होने पर मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस पर उन्हें किसी तरह शांत कराया गया।
विज्ञापन


लोहिया अस्पताल मंगलवार तीन दिन बाद अस्पताल खुलने पर मरीजों की भीड़ लग गई। ओपीडी में आने वाले 1285 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगवाने के लिए होमगार्ड को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन


यहां पर महिलाओं ने पर्चा बनाने के लिए धक्कामुक्की के साथ हंगामा करना शुरू कर दिया। स्टाफ ने लाइन में आकर ही पर्चा बनाने की बात कही तब कही जाकर महिलाओं की लाइन लगवाई गई। बुखार और वायरल के साथ ही एंटी रैबीज इंजेक्शन वाले के लिए मरीज आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिजीशियन डॉक्टर अशोक कुमार के कक्ष के बाहर मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी। इसके साथ ही डॉक्टर राजेश तिवारी और डॉक्टर आरएन सिंह के कक्षों में मरीज अपने दिखाने का इंतजार कर रहे थे। डॉक्टर बीके दुबे, डॉक्टर अजय कुमार और डॉक्टर मनोज कुमार रतमेले के तहसील दिवस में जाने के कारण कई मरीज अपना इलाज कराए बिना ही वापस लौट गए।

वहीं शहर के मोहल्ला बढ़पुर निवासी रॉकी पुत्र राजीव, आकाश पुत्र अर्जुन सिंह, सौम्या पुत्री रंजीत को कुत्ते ने काट लिया। इस पर परिवार के लोग इन मरीजों को लेकर एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए आए हुए थे। कक्ष में कोई भी स्टाफ नहीं था। काफी देर तक जब कक्ष में कोई नहीं पहुंचा तो मरीज के तीमारदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।


मरीजों के तीमारदारों का कहना था कि किसी एक स्टाफ को यहां पर बैठ कर जानकारी दी जानी चाहिए। बाद में तीमारदारों को पता चला कि एंटी रैबीज खत्म हो गए है। मायूस होकर तीमारदार वहां से वापस लौट आए। दवा काउंटर पर भी मरीजों की काफी भीड़ लगी हुई थी। प्रभारी सीएमओ डॉक्टर राजेश तिवारी ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए है। इसकी डिमांड भेजी गई है।

-तीन दिन बाद अस्पताल खुलने पर 1285 मरीजों ने पर्चा बनवाया
-काउंटर पर महिलाओं ने की धक्कामुक्की, लगवाई लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed