फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक बीमारी का कहर

अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक बीमारी का कहर

Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक बीमारी का कहर
शमसाबाद। अलेपुरपीत धौलेश्वर में संक्रामक रोग का प्रकोप है। दर्जनों लोग गंभीर हालत में हैं। लोगों की हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए दूसरे जिले ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


तीन ग्रामीणों की हालत गंभीर होने पर उनके परिजन गैरजनपद ले गए हैं। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर लगे होने के कारण टीम नहीं भेजी जा सकीं।
विज्ञापन


अलेपुरपीत की रहने वाली गुड्डी देवी पत्नी सर्वेश कुमार, विमला देवी पत्नी रामनिवास, पुष्पा पत्नी सुदेश और अनुष्का पुत्री किशनलाल को करीब एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। मंगलवार को हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन इन लोगों को आगरा और कानपुर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में कई मरीज या तो झोलाछाप से इलाज करा रहे हैं या फिर नर्सिंगहोम में उनका इलाज चल रहा है। संक्रामक रोग फैले होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। मंगलवार को भी कोई भी चिकित्सीय टीम गांव नहीं पहुंची।

इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. धन सिंह शाक्य से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के कारण अस्पताल में स्वास्थ्य कैंप लगा है, जिसके चलते टीम नहीं भेजी जा सकी। बुधवार को टीम भेजी जाएगी।

भाजपा के पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता ने बताया कि प्रभारी डॉ. धन सिंह अगर उन्हें यह बता देते कि अलेपुरपीत धौलेश्वर में कई लोग बीमार हैं तो यह चिकित्सा शिविर अलेपुरपीत धौलेश्वर में ही लगा दिया जाता। विधायक अमर सिंह ने कहा कि मैं खुद डॉक्टरों को लेकर गांव गया था और मरीजों की जांच कराई थी। गांव में गंदगी अधिक है। जिसकी सफाई कराने को कहा गया था। फिर स्वास्थ्य टीम लेकर गांव जाऊंगा। अगर सरकारी डाक्टर नहीं मिले तो प्राइवेट डाक्टरों ले जाऊंगा।

रोज नहीं भेजी जा सकती टीम - सीएमओ
सीएमओ उमाकांत पांडेय का कहना है कि अलेपुरपीर धौलेश्वर में ग्रामीण परेशान है तो अस्पताल में जाकर उपचार कराएं। संक्रामक रोग फैल रहा है तो मै क्या करू, एक बार टीम गांव में जा चुकी है। रोज टीम को गांव में नहीं भेज पाऊंगा। डाक्टर कम है।

पट्टी मदारी में 12 मरीजों की बनाई स्लाइड
कंपिल। नगर पंचायत कंपिल के गांव पट्टी मदारी, गढ़ी और आजाद नगर में चिकित्सीय टीम ने गांव पहुंचकर मरीजों को दवा बांटी। इसके साथ ही जांच के लिए खून के सैंपल लिए। पट्टी मदारी समेत आसपास क्षेत्रों में फैले डेंगू, मलेरिया व टाइफाइड के चलते मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. पीएस विमल, डॉ. सुनील वर्मा और शिवम राजपूत गांव पट्टी मदारी पहुंचे।

उन्होंने 12 मरीजों के खून के नमूने लेकर स्लाइड बनाई। चिकित्सीय टीम ने नरेंद्र कुमार, सौरभ कुमार, उपेंद्र, मुन्नालाल, कल्यान, आयुष कुमार, मीना देवी, श्रीपाल को खांसी, बुखार और जुकाम आदि की दवा दी। इसी के साथ मोहल्ला गढ़ी में नीलेश, रघुनाथ, आशीष कुमार, शीला देवी, रानी, सीता, थाने में कांस्टेबल रामनरेश, दरोगा रामप्रसाद चौधरी, राकेश, हरवीर, जयवीर, मोहित कुमार और मोहल्ला आजाद नगर में नेहा, रानी, अनुज और महादेवी आदि को दवा बांटी। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि खून की जांच रिपोर्ट दो-तीन दिन में आ जाएगी।

निजामुद्दीनपुर में भी मलेरिया के रोगी
नगर पंचायत कंपिल क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में भी टाइफाइड और मलेरिया के मरीज मिले। रिजवाना व उनके पति आरिफ खान की खून की जांच में मलेरिया निकला। वहीं होतेलाल और सोबरन सिंह को टाइफाइड की शिकायत मिली। चिकित्सा प्रभारी डॉ. पीएस विमल ने बताया कि बुधवार को गांव में टीम भेजी जाएगी।


500 मरीजों को बांटी दवा
शमसाबाद (ब्यूरो)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी समारोह वर्ष के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में ब्लड, शुगर, मलेरिया और टाइफाइड की मुफ्त जांच की गई। इसके साथ ही करीब 500 मरीजों को दवा बांटी गई। डॉ. धन सिंह शाक्य, डॉ. शिशिर यादव, डॉ. अभिलाष यादव, डॉ. सुनीता दिवाकर, डॉ. पूनम, डॉ. अनिल वर्मा, फार्मासिस्ट राजीव शाक्य और विजय यादव ने शिविर में सहयोग किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कोमकरन राजपूत, प्रधान कुंवरजीत सिंह, जयवीर सिंह, सुनील रावत, राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

-चिकित्सीय टीम न पहुंचने से झोलाछाप से इलाज कराना मजबूरी
-इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख कर रहे मरीज, घर में लगा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed