{"_id":"59ce88914f1c1b6f548b508c","slug":"150670764718-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली देवी मंदिर से निकली मां दुर्गा की शोभायात्रा
Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। नवरात्र के समापन पर मोहल्ला श्यामनगर से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान जमकर अबीर - गुलाल उड़ा। पांचाल घाट पर मूर्तियां भू विसर्जित की गईं। सुबह शोभायात्रा में भक्तिगीतों पर महिलाएं, युवक, युवतियां व बच्चे थिरकते नजर आए। युवाओं ने जमकर अबीर - गुलाल भी उड़ाया। शोभायात्रा मुख्यमार्गों से होती हुई पांचाल घाट पहुंची, इस अवसर पर शिवकांत यादव, अमित, यश कुमार सक्सेना, संतोष, मुनीश, बाल किशन , मुकेश बाथम, दशरथ, शिवकुमार और छोटे गुप्ता आदि मौजूद रहे।
नवरात्र समापन पर शुक्रवार को घरों से लेकर मंदिरों मेें कन्या भोज कराया। शहर क्षेत्र के प्रमुख देवी मंदिरों में माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों में कन्याओं को भोजन की तैयारी करनी शुरू कर दी। खीर, पूड़ी, चना, हलवा, छोले, पनीर आलू आदि की सब्जी का भोग लगाया। अधिकतर लोगों ने दही - जलेबी मंगाकर कन्याओं को भोज कराया।
शहर के मठिया देवी मंदिर रेलवे रोड, शीतला देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर बढ़पुर, गुरुगांव देवी मंदिर खंदियां, वैष्णो देवी मंदिर भोलेपुर और गमा देवी मंदिर फतेहगढ़ में देर रात तक भक्तों का मेला उमड़ा। बच्चों ने मेले का जमकर लुफ्त उठाया। गुरुगांव देवी मंदिर के पहले दो जगह बैरीकेडिंग लगाकर बड़े वाहनों को पुलिस ने रुकवाया। मंदिरों में भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। राजीव गांधी नगर स्थित मां दुर्गा के मंदिर में राजीव दीक्षित के नेतृत्व में हवन हुआ।
विज्ञापन
सुबह से शाम तक भंडारा
गुरुगांव देवी मंदिर, मठिया देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर बढ़पुर, आईटीआई चौराहा स्थित साई बाबा मंदिर, सिल्वर साइन गली, रेलवे रोड, इस्माइलगंज सानी, नेहरू रोड, त्रिपोलिया चौक, पक्का पुल, बीबीगंज और भोलेपुर समेत कई जगह पर भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर जाने वाले लोगों ने खूब भंडारा छका। कमालगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुभाष नगर स्थित जय शिव दुर्गा मंदिर और दीप केसरी मंदिर समेत कई जगह भंडारा हुआ।
- कई स्थानों पर भक्तों को कराया कन्या भोज
अमर उजाला ब्यूरो