{"_id":"59cd3db14f1c1b71548b4dd1","slug":"15066229411-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलेपुरपीत धौलेश्वर गांव में बुखार से एक और मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलेपुरपीत धौलेश्वर गांव में बुखार से एक और मौत
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शमसाबाद। अलेपुरपीत धौलेश्वर गांव में बुखार से बुधवार देर रात एक और महिला की मौत हो गई। वह पिछले कई दिनों से बुखार की चपेट में थी। इसके पहले गांव में छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है और बड़ी संख्या में लोग बीमारियों की चपेट में हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य टीम गांव गई थी, लेकिन औपचारिकता पूरी कर लौट गई। एक भी मरीज की ब्लड की जांच नहीं की गई थी। गांव पहुंचे विधायक ने लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाने का वादा किया है।
शमसाबाद ब्लॉक के अलेपुरपीत धौलेश्वर गांव में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को रामबेटी 50 पत्नी रामआसरे की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि रामबेटी को चार दिन पहले हल्का बुखार आया था। इसके बाद पैरों में तेज दर्द होने लगा।
विज्ञापन
इस पर कस्बे के नर्सिंगहोम में इलाज कराया गया था। बुधवार देर रात रामबेटी की तबियत और बिगड़ गई। तेज बुखार के साथ खून की उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन उन्हें डॉक्टर के पास ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, इसी बीच रामबेटी ने दम तोड़ दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया। रामबेटी के बेटों रजनेश और दिनेश ने बताया कि लगातार हो रही मौतों से गांव में दहशत का माहौल है।
पिछले एक सप्ताह में बुखार से छह लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा प्रियंका (18), शिवानी (17), पप्पू (15), संदीप (20), अनुष्का (16), राजन (12) सहित गांव में बड़ी संख्या में लोग बुखार, पेटदर्द आदि से परेशान हैं।
कायमगंज विधायक अमर सिंह ने गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों को ढांढस बंधाने के साथ लोगों से बीमारी की जानकारी ली। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गांवों में लगातार मौतें हो रही हैं। विधायक ने अधिकारियों से बात कर गांव में स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
आसपास के गांवों में फैली बीमारी
अलेपुरपीत धौलेश्वर के आसपास के गांवों में भी बीमारियाें फैल गई हैं। पड़ोसी गांव सिकंदरपुर महमूद शबनम, लाइक अली, फरीन, साहिल, नेमा देवी, परवीन, जफर सहित 15 से अधिक लोग बीमार हैं। इसी तरह अलेपुरपीत धौलेश्वर से करीब 15 किलोमीटर दूर बसे गुटैटी दक्षिण गांव में रागिनी, शिवानी, रामलली, वंदना, मंजेश, अर्चना, विकास, कार्तिक, सुबोध आदि 50 से अधिक लोग बीमार हैं। गुटैटी दक्षिण में गुरुवार को डॉक्टर शिशिर शदव की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम ने 22 लोगों के खून की जांच की। इसके अलावा 50 लोगों की जांच कर दवाएं दी गईं।
-बुधवार रात महिला ने दम तोड़ा, पहले भी जा चुकी है पांच लोगों की जान
-बड़ी संख्या में लोग बीमार, औपचारिकता पूरी कर लौट गई थी स्वास्थ्य टीम
अमर उजाला ब्यूरो