{"_id":"59cd3daf4f1c1bd9538b4e68","slug":"1506622939725-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का पांच और रामगंगा का 25 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का पांच और रामगंगा का 25 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ा
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा में बांधों से दोबारा अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने से दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा के जलस्तर में पांच और रामगंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। इससे तराई क्षेत्र के गांवों का कटान तेज हो गया है।
नरौरा बांध से गंगा में लगातार पानी छोड़े जाने से जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़ कर 136.35 से 136.40 मीटर पर पहुंच गया है। गुरुवार को नरौरा बांध से गंगा में 28660 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। रामगंगा के जलस्तर में 25 सेंटीमीटर बढ़ोत्तरी हुई है। इस कारण जलस्तर 135.90 से बढ़कर 136.15 मीटर पर पहुंच गया है।
इसमें खो हरेली रामनगर से 10022 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। दोनों नदियों की चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है। गंगा चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर और रामगंगा चेतावनी बिंदु से 45 सेंटीमीटर दूर है। गंगा से तीसराम की मडै़या में कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन
इस गांव के परिषदीय विद्यालय में अलवर, धीरेंद्र, मानसिंह और राजू बेघर होने के कारण डेरा डाले हुए थे। कटान होने के कारण यह भी लोग भी स्कूल छोड़ कर चले गए। रामगंगा से अलादादपुर भटौली में कटान तेजी से होना शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण भयभीत है।
-गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर दूर
-गांवों में कटान तेज, ग्रामीण भयभीत
अमर उजाला ब्यूरो