{"_id":"5c9bbef2bdec221465558f39","slug":"1500-sacks-of-potatoes-burning-with-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 1500 बोरा आलू जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 1500 बोरा आलू जलकर राख
Wed, 27 Mar 2019 11:50 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
farrukhabad
farrukhabad
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 27 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
संकिसा। गांव मेरापुर के दो किसानों के खेतों में लगे आलू के ढेरों में किसी ने आग लगा दी। इससे करीब 15 सौ बोरा आलू जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। किसानों ने करीब साढ़े सात लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है।
थाना व गांव मेरापुर निवासी राजेश मिश्रा, उनके भाई संजय मिश्रा व अर्पित मिश्रा के 15 बीघा खेत में कुछ दिन पूर्व आलू खोदा गया था। इसके बाद आलू का ढेर खेत में लगा दिया गया था। बारिश व धूप से बचने के लिए उसके ऊपर पतेल डाल दी थी। कुछ दूरी पर गांव के रामचंद्र पाल के भी सात बीघे खेत में खोदाई के बाद आलू का ढेर खेत में ही लगा दिया गया था। रामचंद्र ने भी ढेर को पतेल से ढक दिया था।
मंगलवार देर रात किसी ने दोनों ढेरों में आग लगा दी। लपटें उठने पर गांव के लोगों को जानकारी हुई, राजेेश व रामचंद्र भी ग्रामीण के साथ खेतों पर पहुंच गए। उन्होंने सबमर्सिबल से पानी व खेत से मिट्टी डालकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक आलू जल गया था। बताया कि राजेश का करीब एक हजार और रामचंद्र का करीब 500 बोरा आलू जल गया। पुलिस ने राजेश मिश्रा व रामचंद्र की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। इसमें रामचंद्र ने करीब ढाई लाख का और राजेश ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने का आरोप लगाया है।