फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   15 teachers were absent inspection

निरीक्षण में 15 शिक्षक मिले गैरहाजिर

Tue, 07 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 07 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारियों
विज्ञापन
ने परिषदीय स्कूलों में छापेमारी की। अभियान में 15 शिक्षक अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारियों की निरीक्षण आख्या पर बीएसए ने किसी शिक्षक का वेतन रोकने तो किसी का वेतन काटने का आदेश दिया है।

कायमगंज विकास खंड के 77 स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इनमें एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिलीं। नवाबगंज क्षेत्र में 49 स्कूलों के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। कमालगंज क्षेत्र में 105 स्कूलों में पांच शिक्षक अनुपस्थित थे।  मोहम्मदाबाद क्षेत्र के 61 स्कूलों के निरीक्षण में कोई भी शिक्षक अनुपस्थित नहीं मिला। शमसाबाद क्षेत्र के 87 स्कूलों के

निरीक्षण में तीन, बढ़पुर के 42 स्कूलों में एक, राजेपुर में 76 स्कूूलों का निरीक्षण हुआ। इसमें चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। नगर क्षेत्र फर्रुखाबाद के 24 स्कूलों के निरीक्षण में एक शिक्षक अनुपस्थित मिला। बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक और शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई कर दी है।

अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार बीएसए योगराज सिंह ने प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, कन्या प्राथमिक व कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमृतपुर, प्राथमिक विद्यालय अमैयापुर और बड़ागांव परतापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात अनुदेशिका तारा देवी गैरहाजिर मिलीं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। पंजीकृत 310

बच्चों में 50 बच्चे स्कूल में देख उन्होंने प्रधानाध्यापक रमाकांत अग्निहोत्री को फटकार लगाई। प्राथमिक विद्यालय, अमृतपुर में भी बच्चे कम मिले। बीएसए ने प्रधानाध्यापिका राधाप्यारी को भी छात्र संख्या बढ़ाने को कहा। प्राथमिक विद्यालय अमैयापुर में शिक्षामित्र शिवकुमार अनुपस्थित मिले। उधर, खंड शिक्षाधिकारी ज्ञानप्रकाश अवस्थी ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय

कंचनपुर सबलपुर, जगतपुर का निरीक्षण किया। पूर्व माध्यमिक कंचनपुर में गंदगी देख प्रधानाध्यापक रामनिवास को सफाई करवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय सबलपुर में फर्श टूटी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed