{"_id":"5eb57fed8ebc3e907e5a7afb","slug":"15-36-lakh-embezzlement-case-against-then-secretary-farrukhabad-news-knp559132626","type":"story","status":"publish","title_hn":"15.36 लाख के गबन में सहकारी समिति के तत्कालीन सचिव पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15.36 लाख के गबन में सहकारी समिति के तत्कालीन सचिव पर मुकदमा
विज्ञापन
15.36 लाख के गबन में तत्कालीन सचिव पर मुकदमा
संकिसा (फर्रुखाबाद)। मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र की साधन सहकारी समिति मेरापुर के तत्कालीन सचिव ने अभिलेख गायब कर 15 लाख 36 हजार रुपये का गबन कर लिया। इसमें सहकारी बैंक मोहम्मदाबाद शाखा प्रबंधक ने तत्कालीन सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सहकारी बैंक मोहम्मदाबाद शाखा प्रबंधक अनुभव सागर ने साधन सहकारी समिति मेरापुर के तत्कालीन सचिव शहर की आवास विकास कालोनी निवासी दयाशंकर मिश्रा के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि दयाशंकर मिश्रा प्रभारी सचिव के पद पर 31 दिसंबर 2018 तक कार्यरत रहे।
इस दौरान समिति से दयाशंकर मिश्रा ने तत्कालीन अपर जिला सहकारी अधिकारी सदर व तत्कालीन शाखा प्रबंधक मोहम्मदाबाद से साठगांठ कर 15 लाख 36 हजार 973 रुपये का गबन कर लिया है। उन्होंने वर्तमान सचिव अनिल कुमार को चार्ज के दौरान कैशबुक सहित कोई रिकार्ड भी नहीं सौंपे। मेरापुर थानाध्यक्ष आरके रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।