फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट

हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट

Sat, 08 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट
फर्रुखाबाद। स्ट्रीट लाइट घुमाने पर हमलावरों ने भाई-बहन को घर में घुस कर पीट दिया। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नवाब दिलावर जंग निवासी लल्ला खां के घर के पास में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है। इस लाइट को पड़ोस के रहने वाले राजे ने अपनी ओर घुमा लिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। कहासुनी होने पर हमलावरों ने घर में घुस कर लल्ला खां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान लल्ला किसी प्रकार चुंगल से छूट कर घर पर जा पहुंचा।
विज्ञापन

इस पर हमलावरों ने घर में घुसकर उसे पीट दिया। बचाने पर बहन रानी बेगम को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। लल्ला पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर कोतवाल अनूप निगम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां पर हंगामा देखकर पुलिस ने घायलों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। घायलों को लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। घायल ने पड़ोसी राजे, आकाश, विक्कू समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में छापेमारी की लेकिन कोई आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



हमलावरों ने घर में घुसकर की मारपीट
स्ट्रीट लाइट घुमाने पर हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed