फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बीईओ को निरीक्षण में मिली खामियां

बीईओ को निरीक्षण में मिली खामियां

Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
बीईओ को निरीक्षण में मिली खामियां

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद/कमालगंज। स्कूल खुलने के पहले ही दिन बीईओ को स्कूलों के औचक निरीक्षण में खामियां मिलीं। अधिकतर स्कूलों में गंदगी का साम्राज्य मिला।


बीईओ सुमित कुमार सिंह ने बीएसए को भेजी रिपोर्ट में कहा है कि प्राथमिक विद्यालाय मेदाश्यामपुर में 8:30 बजे 80 में 40 बच्चे मौजूद मिले। यहां स्कूल की जमीन पर कुछ गांव वाले गोबर, कूड़ा आदि डालकर और जानवर बांधकर अवैध कब्जा किए थे। ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाकर अवैध कब्जा हटाने के निर्देश गए। प्राथमिक विद्यालय समाउद्दीनपुर में 9 बजे सहायक अध्यापिका तरंग अनुपस्थित मिलीं। शौचालय का टैंक और हैंडपंप खराब मिला।
प्राथमिक विद्यालय महमदपुर अमलैया में 9:35 बजे 83 में पांच बच्चे मौजूद मिले। विद्यालय में गंदगी मिली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय घाटमपुर में 10:30 बजे 36 में पांच बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय घाटमपुर में 11 बजे 56 में 11 बच्चे मौजूद मिले। स्कूल में गंदगी मिली। बीईओ ने क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों को यूनिफार्म खरीदने के लिए समिति गठन, क्रय आदेश जारी करने, यूनीफार्म सिलवाकर बांटने, शिक्षकों का फोटोयुक्त नाम, पद और मोबाइल नंबर समेत फ्लैक्स बैनर बनाकर स्कूल में लगवाने को कहा। स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालने के निर्देश दिए। गैरहाजिर शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन



उधर, शमसाबाद बीईओ वेगीश गोयल को निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय डाल का नगला में सवा आठ बजे एक भी बच्चा नहीं मिला। स्कूल में सफाई नहीं कराई गई थी। प्राथमिक विद्यालय भिड़ौर में 8:20 बजे 117 में 30 बच्चे मौजूद मिले। प्राथमिक विद्यालय लोहापानी द्वितीय 8:40 बजे बंद मिला। बच्चे व रसोइया गेट पर खड़े मिले। कुछ देर बाद प्रधानाध्यापिका अपर्णा राजपूत स्कूल पहुची। सहायक अध्यापिका डेजी गंगवार अनुपस्थित मिलीं। इनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय चिलसरा प्रथम में 9:10 बजे प्रधानाध्यापिका अफरोज अल्वी गैरहाजिर मिलीं। 134 में छह बच्चे उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय ख्वाजा अहमदपुर कटिया में 9:40 बजे शिक्षामित्र रोशनी राजपूत नदारद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सुधार के निर्देश दिए, बंद स्कूल और गैरहाजिर शिक्षकों से स्पष्टीकरण तलब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed