फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   एंबुलेंस मरीजों के लिए, कैदी के लिए नहीं-सीएमएस

एंबुलेंस मरीजों के लिए, कैदी के लिए नहीं-सीएमएस

Sun, 18 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस मरीजों के लिए, कैदी के लिए नहीं-सीएमएस
माफिया के लिए एंबुलेंस देने से सीएमएस का इंकार
विज्ञापन


कहा, एंबुलेंस मरीजों के लिए, कैदी के लिए नहीं
आज सीएमओ को पत्र भेज कराया जाएगा अवगत
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद।
कोर्ट में पेशी पर माफिया सुभाष ठाकुर को ले जाने के लिए सीएमएस ने एंबुलेंस देने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस मरीजों के लिए होती है, न कि कैदी के लिए।

22 जून को माफिया सुभाष ठाकुर की बनारस जिले में पेशी है। इसके लिए सेंट्रल जेल प्रशासन उसकी सुरक्षा को लेकर काफी गंभीर है। सेंट्रल जेल अधीक्षक वेदप्रकाश त्रिपाठी ने एसपी दयानंद मिश्र को पत्र देकर समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही एक एंबुलेंस की भी मांग की है। इस पर सीएमओ ने सीएमएस को पत्र भेजकर एंबुलेंस उपलब्ध कराए जाने के आदेश दिए हैं। सीएमएस ने बताया कि एंबुलेंस अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों के लिए होती है न कि कैदी के लिए। उन्होंने साफ कहा कि इस संबंध में सोमवार को सीएमओ को पत्र भेजकर अवगत कराया जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक दयानंद मिश्र ने बताया कि जेल अधीक्षक का पत्र मिला है। 21 जून तक सेंट्रल जेल अधीक्षक को पर्याप्त फोर्स उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुभाष ठाकुर से मुलाकात करने आने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed