फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   कमालगंज, जहानगंज व मोहम्मदाबाद में बनेंगे यात्री प्रतीक्षालय

कमालगंज, जहानगंज व मोहम्मदाबाद में बनेंगे यात्री प्रतीक्षालय

Sun, 18 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
कमालगंज, जहानगंज व मोहम्मदाबाद में बनेंगे यात्री प्रतीक्षालय
भोजपुर में बनेंगे तीन यात्री प्रतीक्षालय
विज्ञापन

कमालगंज, जहानगंज व मोहम्मदाबाद किए गए चिह्नित
अमर उजाला ब्यूरो
कमालगंज।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने अपने विधानसभा क्षेत्र में यात्रियों के बैठने के लिए तीन प्रतीक्षालय बनाने का प्रस्ताव डीआरडीए को भेजा है।
विधायक का कहना है कि प्रतीक्षालय स्टील के होंगे। इनमें एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की फोटो और दूसरी ओर श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की फोटो लगेगी। एक प्रतीक्षालय कमालगंज तिराहा, दूसरा जहानगंज चौराहे और तीसरा प्रतीक्षालय मोहम्मदाबाद बस स्टैंड पर बनाया जाएगा। परियोजना निदेशक डा. डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि प्रस्ताव मिल गए हैं। पीडब्ल्यूडी को कार्यदाई संस्था बनाया गया है। संस्था से इस्टीमेट मांगा गया है। जल्द ही निर्माण शुरू हो जाएगा। इन प्रतीक्षालयों में रोशनी के लिए सोलर पैनल की व्यवस्था होगी। प्रतीक्षालयों में फ्री वाईफाई मुहैया कराने की भी कवायद जारी है। पीडी का कहना है कि इस्टीमेट बनने के बाद ही वाईफाई व्यवस्था के बारे में फैसला लिया जाएगा।



लेखाधिकारी की शिकायत शासन से की
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी ने उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि बीएसए कार्यालय में तैनात लेखाधिकारी संगठन के लोगों क ा बेवजह उत्पीड़न करते हैं। संगठन को फर्जी बता रहे हैं। उधर लेखाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि आरोप झूठे हैं। संजय तिवारी से उनकी अभी तक उनकी मुलाकात ही नहीं हुई है। ब्लॉकों से बिल में देरी होने के चलते वेतन भुगतान में देरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed