{"_id":"59453dbb4f1c1b28698b45d6","slug":"14977100411811-farrukhabad-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ, कोतवाल, सिपाही समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ, कोतवाल, सिपाही समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज
Updated Sat, 17 Jun 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीओ, कोतवाल, सिपाही समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज
जमीन पर कब्जा कराने के लिए दवाब बनाने का आरोप
झूठे मुकदमे में फंसाने और हत्या कराने की धमकी देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
फर्रुखाबाद। दबंगों को जमीन पर कब्जा दिलाने के उद्देश्य से दबाव बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में सीओ सिटी, कोतवाल, दो सिपाही समेत 11 लोगों के खिलाफ सीजेएम न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया गया है।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन भोेलेपुर निवासी महेंद्र पाल वर्मा ने सीओ सिटी आलोक कुमार सिंह, कोतवाल अनूप कुमार निगम, सिपाही अमित दुबे, सिपाही सूरज सिंह, मोहल्ला नगला नैन भोलेपुर निवासी सुरेंद्र पाल, विवेक कुमार, अन्नू, सुरेंद्र पाल की पत्नी कृष्णादेवी और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ अदालत में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें आरोप है कि सुरेंद्र पाल सिंह व कृष्णादेवी की झूठे प्रार्थना पत्र पर पुलिस कर्मियों ने घर में घुस कर महिलाओं से अभद्रता की। आठ जून को 11:30 बजे पुलिस कर्मी अन्य आरोपियों के साथ घर में घुस आए। महिलाओं के साथ मारपीट की। इस कारण परिवार के लोग दहशत में है। इसकी शिकायत एसपी और उच्च अधिकारियों से करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
-----सीओ, कोतवाल, समेत 11 के खिलाफ परिवाद दर्ज खबर में कोतवाल का वर्जन
कोतवाल अनूप कुमार निगम ने बताया कि थाना दिवस में घर के बाहर दरवाजे के नजदीक खूटा गाड़कर भैंस बांधने की शिकायत महेंद्र पाल वर्मा के खिलाफ आई थी। इसका 24 घंटे में निस्तारण होना था। इस कारण अवैध तरीके से गाड़ा गया खूटा उखड़वा दिया गया। जमीन को मुक्त कराया गया। इसी कारण परिवाद दर्ज कराया गया है।