फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   14 soldiers line spot

कादरीगेट चौकी के 14 सिपाही लाइन हाजिर

Fri, 06 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 06 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
14 soldiers line spot

फर्रुखाबाद। अवैध खनन को लेकर एसपी दिनेश कुमार पी का रुख सख्त हो गया है। उन्होंने कादरीगेट चौकी के 14 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। इनकी जगह दूसरे सिपाहियों को तैनाती दी गई है। लाइन हाजिर  सिपाहियों ने मनमाफिक तैनाती के लिए सियासी नेताओं की चौखट पर हाजिरी लगानी शुरू कर दी है। मालूम हो कि कीरतपुर से टिकुरियन नगला में अवैध खनन को लेकर लेखपाल जितेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया गया था, कानूनगो बलवीर को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन


टिकुरियन नगला सेंट्रल रोड पर मंगलवार की सुबह कीरतपुर निवासी चंदन की मिट्टी खनन कर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आने से कुचल कर मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने पुलिस की शह पर खनन का आरोप लगाया था। इसको लेकर एसपी ने सख्त कदम उठाया है।
विज्ञापन


एसपी ने बुधवार की देर रात पांचालघाट चौकी के सिपाही सुनील कुमार, सुशील सिंह, भानुप्रताप, सुधीर, अमूल प्रकाश, महेंद्र को लाइन हाजिर कर दिया था। यहां तैनात कमलजीत सिंह, अमित कुमार, मोहम्मद उवैस खां को घुमना चौकी पर तैनात किया है। इसके साथ ही कादरीगेट चौकी के सिपाही राजवीर सिंह, नरेश कुमार, आदित्य कुमार, कमलेश, सनवेद, पंकज तोमर, रामकिशोर, विनोद कुमार, जयकुमार, राजकुमार, सौरभ, सतीश, पुष्पेंद्र, अवधेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आईटीआई चौकी पर तैनात सिपाही शिवसरन सिंह को लाइन हाजिर किया गया। लाइन हाजिर  सिपाहियों ने अपने आकाओं के दरबार में पहुंच कर अपनी मनमाफिक चौकियों पर तैनाती की सिफारिश लगाना शुरू कर दिया।  उधर, एसपी के रुख को देखकर सिपाही सतर्क हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed