{"_id":"5cb9fc20bdec22143c036dce","slug":"131555692576-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में 11 केवी का तार टूटने से मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में 11 केवी का तार टूटने से मची भगदड़
विज्ञापन
नए फीडर की एचटी लाइन पर पुरानी 11 केवी लाइन का तार टूट कर गिर पड़ा। इससे नई 11 केवी लाइन का तार टूटकर पेड़ पर गिरने पर बाजार में लटकने लगा। इससे वहां भगदड़ मच गई। जेई ने मौके पर पहुंच कर जांच की औैर बिजली बंद कराई।
राजेपुर विद्युत उपकेंद्र से दो नए फीडर बनाए गए जा रहे हैं। इसकी 11 केवी लाइन डालने का काम चल रहा है। कस्बा से ही नए फीडर की लाइन निकली है। नए फीडर की 11 केवी लाइन कई जगह पुरानी 11 केवी लाइन के नीचे से निकाली गई है।
शुक्रवार को कस्बे से निकली पुरानी 11 केवी लाइन का तार अचानक टूट कर पेड़ पर गिरने के बाद सड़क पर लटक गया। बिजली होने से पेड़ में आग लग गई और जलने लगा। वहीं सड़क किनारे एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी अभिषेक, अंकित, हौलू और पप्पू जमीन में गड्ढा खोद कर केबल डालने का काम कर रहे थे।
विज्ञापन
तार टूटकर लटकने से बाजार में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर जेई आदिल हसन मौके पर पहुंचे और बिजली बंद कराई। जेई आदिल हसन ने बताया कि नए फीडर की लाइन पुराने फीडर की लाइन के नीचे से कई जगह से निकाली गई है।
किसी पुराने फीडर की 11 केवी का तार टूट कर नए फीडर की लाइन पर गिर गया। इससे यह तार टूट कर गिरा है। तार की चपेट में कोई नहीं आया। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
11 केवी का तार टूटने से बाजार में भगदड़
अवर अभियंता ने मौके पर पहुंच की जांच, बिजली कराई बंद