{"_id":"5c9912c4bdec22143b6f0d2c","slug":"121553535684-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैत्री क्रिकेट मैच से किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैत्री क्रिकेट मैच से किया जाएगा मतदाताओं को जागरूक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में मैत्री क्रिकेट मैच खेल कर मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। यह मैच प्रशासन व मीडिया कर्मियों के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा मैराथन व रंगोली आदि का भी आयोजन होगा।
चुनाव आयोग मतदाता प्रतिशत बढ़ाने को पूरा जोर लगा रहा है। इसके लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी के तहत पहले आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसके बाद पिंक बूथ, अब सखी बूथ आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। काफी कुछ आसान हो जाए इसके लिए तकनीक का भरपूर प्रयोग किया जा रहा है। अब जनपद में मैत्री क्रिकेट मैच के जरिए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। 12 अप्रैल को प्रशासन और मीडियाकर्मियों के बीच क्रिकेट मैच प्रस्तावित है। इसके अलावा 20 अप्रैल को एक वोटर जागरूकता की मैराथन होगी। साथ ही स्कूलों व कालेजों में इसके लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसमें रंगोली प्रतियोगिता व जागरूकता रैली प्रमुख हैं।
रंगोली प्रतियोगिता दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित होगी। इसमें एक वर्ग में यह प्रतियोगिता शिक्षकों के बीच की जाएगी। जबकि दूसरी प्रतियोगिता स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच होगी। इसमें प्रथम व दूसरे स्थान पर आने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, प्रोबेशन विभाग और जिला पंचायत राज विभाग को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं हैं। इसके अलावा क्रिकेट मैच करवाने की जिम्मेदारी सीडीओ राजेंद्र पैंसिया ने निर्वाचन कार्यालय से संबद्ध आईएएस ईशान प्रताप सिंह को दी है।