{"_id":"5c76c7d2bdec22739f758452","slug":"121551288274-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपोषण से जंग जीतने को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपोषण से जंग जीतने को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बुधवार को विकास भवन सभागार में कुपोषण से निपटने को प्रशिक्षण दिया गया।
विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में सभी ब्लाक रिसोर्स ग्रुप के सदस्यों को मां और बच्चे को कुपोषण, मृत्यु से बचाने के तरीके बताए गए। इससे वह अपने ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर सकें।
जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद ने कहा कि कुपोषण से शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध होने लगता है। छोटे बच्चों में पोषित आहार न मिल पाने से कुपोषण की समस्या जन्म लेती है। इससे बच्चों में प्रतिरोधक क्षमता का ह्रास होता है।
गर्भवती महिलाओं को अधिक पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। तकनीकी सहयोग इकाई के जिला पोषण विशेषज्ञ डा. गौरव ओझा ने कुपोषण का प्रमुख कारण गरीबी व अज्ञानता बताया। इस दौरान सीडीपीओ, मुख्य सेविकाएं व पोषण सखी मौजूद रहीं। ब्यूरो