फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   संविधान बचाने के लिए किया गठबंधन: बाबू सिंह कुशवाहा

संविधान बचाने के लिए किया गठबंधन: बाबू सिंह कुशवाहा

Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
संविधान बचाने के लिए किया गठबंधन: बाबू सिंह कुशवाहा
जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने जनसभा में कहा उनकी पार्टी ने संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस से गठबंधन किया है।साथ ही उन्होंने सपा, बसपा, भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन



बाबू सिंह कुशवाहा का हेलीकाप्टर नगर स्थित एसएनएम ग्राउंड पर 1:30 बजे उतरा। वहां से वह कार से बाईपास रोड स्थित जनसभा स्थल पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सलमान खुर्शीद के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि संविधान में हमें पढ़ने-लिखने, बोलने के मौलिक अधिकार दिए गए हैं।
विज्ञापन


इनको वे लोग छीनना चाहते हैं जिन्होंने 50 साल तिरंगे का विरोध किया। संविधान बचाने को कांग्रेस पार्टी ही नजर आई, जिससे उनकी पार्टी ने गठबंधन किया है। भाजपा महंगाई कम करने व दो करोड़ नौकरियां देने के वादे पर सरकार में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव में इन मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए वह राष्ट्रवाद की बात कर रही है। कहा कि सपा की सरकार में इनके लोग किस तरह से दादागिरी व तानाशाही करते थे। बसपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है।


प्रत्याशी सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमारे गठबंधन में सभी समाज को लेकर चलने की बात है।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद, जफर खुर्शीद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युजय शर्मा, राहुल कुशवाह, कौशलेंद्र यादव, उजैर खां, पुन्नी शुक्ला, श्रीकृष्ण गौतम, रावेज उर्फ बंटी खां, मनोज गंगवार, असफाक हसन खां, जुनैद खां, आफताब खां, सैफी खां, शकुन्तला देवी, भाकियू नेता राजा राम शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

संविधान बचाने को किया गठबंधन: बाबू सिंह

सपा, बसपा, भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed