{"_id":"5ca0f165bdec2214222a899e","slug":"11554051429-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
कमालगंज क्षेत्र के गांव रसीदपुर निवासी जागेश्वर (70) व उनकी पत्नी बेगमवती (67) शनिवार रात कमरे में लेटे थे। देर रात आई आंधी में कमरे की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। इससे दंपति मलबे में दब गए।
दीवार गिरने की आवाज सुनकर बाहर सो रहे दोनों बेटे आशाराम व श्यामबाबू भागकर अंदर गए। माता-पिता को दबा देख उन्होंने शोर मचाया। पास के लोग एकत्र हो गए। आनन-फानन मलबा हटाकर दंपति को बाहर निकाला और उन्हें परिजन सीएचसी कमालगंज ले गए।
विज्ञापन
हालत गंभीर होने से रेफर किए जाने पर उन्हें लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां आपातकालीन चिकित्सक ने जागेश्वर को मृत घोषित कर दिया। घायल बेगमवती को भर्ती कर लिया गया। मलबे में दबने से महिला की टांग टूट गई। वृद्ध की मौत की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
दीवार गिरने से मलबे में दबकर वृद्ध की मौत
गंभीर हालत में पत्नी लोहिया अस्पताल में भर्ती