फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चालान फीस जमा करने पर भी नहीं दिया गया था रेसटोरेंट में कनेक्शन

चालान फीस जमा करने पर भी नहीं दिया गया था रेसटोरेंट में कनेक्शन

Sun, 03 Mar 2019 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चालान फीस जमा करने पर भी नहीं दिया गया था रेसटोरेंट में कनेक्शन
फर्रुखाबाद। कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद भी रेस्टोरेंट संचालक को कनेक्शन नहीं दिया गया। उसके यहां बिना कनेक्शन के मीटर लगवा दिया गया था। इस मामले की रेस्टोरेंट संचालक ने एक्सईएन ग्रामीण से शिकायत की और अभिलेख दिखाए। एक्सईएन ने रेस्टोरेंट में कनेक्शन दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव मदनपुर में एक रेस्टोरेंट संचालक नितिन दीक्षित ने शनिवार को एक्सईएन ग्रामीण से मुलाकात कर शिकायत की। नितिन ने एक्सईएन को बताया कि मदनपुर में रेस्टोरेंट में तीन किलोवॉट का कामर्शियल कनेक्शन कराने के लिए 27 नवंबर 2018 को लिपिक सुनील शाक्य को पत्रावली दी। उनके बताए अनुसार चालान भी जमा किया। लिपिक ने रुपये लेकर कनेक्शन की रसीद कटवा कर देने की बात कही थी। इसके बाद उसके रेस्टोरेंट में पांच दिसंबर को मीटर लगाकर सीलिंग दी गई। जब लिपिक सुनील शाक्य से कनेक्शन रसीद मांगी तो उन्होंने जल्द देने का आश्वासन दिया। अभी तक रसीद नहीं दी। अब उसको पता चला कि बिना कनेक्शन जारी हुए मीटर रेस्टोरेंट पर लगा दिया गया।
विज्ञापन


एक्सईएन ने नितिन दीक्षित को कनेक्शन देने का आश्वासन दिया और लिपिक को बुलाकर कनेक्शन की पूरी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। लिपिक सुनील शाक्य ने बताया कि नितिन ने कनेक्शन को फाइल और सात हजार रुपये दिए थे। कनेक्शन की रसीद ऑनलाइन नहीं कट रही थी। इससे रसीद नहीं कट पाई थी। उन्होंने मीटर नहीं लगवाया था। एक्सईएन ग्रामीण रमेश चंद्र ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक मीटर लगने के दिन से बिल का भुगतान करेंगे और उन्हें कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed