फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   110 sankr

सेंट्रल जेल के 75 कैदियों सहित 110 संक्रमित

Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
110 sankr
फर्रुखाबाद। जनपद में शुक्रवार को 110 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें सेंट्रल जेल के 75 भी पॉजिटिव है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 3094 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वहीं सेंट्रल जेल में संक्रमण बेकाबू हो चुका है। गुरुवार को स्वास्थ्य टीम ने सेंट्रल जेल पहुंचकर कैदियों की एंटीजन किट से जांच की। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 75 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा शहर के क्षेत्र के 30 लोग, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 5 लोग संक्रमति पाए गए। इससे जिले में कुल संक्रमित मरीज 3094 हो गए हैं। इनमें 1999 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 41 संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। जबकि 1054 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

इनसेट
सेंट्रल जेल में 71 नए कैदी संक्रमित
सेंट्रल जेल के कैदियों में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य टीम ने 100 कैदियों की एंटीजन किट से जांच की। इसमें 71 कैदी संक्रमित पाए गए। हालांकि इन संक्रमित कैदियों को अभी सूची में शामिल नहीं किया गया है। गुरुवार शाम तक जेल में 640 कैदी संक्रमित हो चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed