फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   110 km of roads still pits

110 किमी सड़कें अभी भी गड्ढेदार

Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद Updated Sat, 17 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
110 km of roads still pits
कलक्ट्रेट के निकट से डीआईओएस कार्यालय की ओर जाती हुई गड्ढेदार सड़क। - फोटो : amarujala
फर्रुखाबाद। जिले की सड़कों को पूरी तरह गड्ढामुक्त करने के लोक निर्माण विभाग के दावे हवाहवाई साबित हुए हैं। अप्रैल से लगातार सारे गड्ढे पाट देने का दावा करने वाला लोकनिर्माण विभाग ही मुख्यमंत्री द्वारा तय समय सीमा के अंदर गड्ढे पाटने का काम पूरा नहीं कर सका है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, 110.16 किमी सड़कें अभी भी गड्ढेदार हैं। विभागीय अधिकारी इसके लिए बजट पूरा न मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में 15 जून तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा की थी और समय पर काम पूरा करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए थे। लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय व निर्माण खंडों को गड्ढे पाटने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सड़कों को तीन कैटेेगिरी पैच मरम्मत, सामान्य मरम्मत व विशेष मरम्मत में बांटकर काम कराया जाना था। इसमें एक भी श्रेणी में शत-प्रतिशत काम पूरा नहीं हो सका है। शासन को भेजी गई 15 जून तक की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 701.86 किमी सड़कों को गड्ढामुक्त किया जाना था। इसके सापेक्ष तय समय सीमा में 591.70 किमी ही सड़कें गड्ढामुक्त हो पाई हैं।
विज्ञापन


प्रांतीय खंड पैच मरम्मत में 262.35 में से 258.75 किमी, सामान्य मरम्मत में 97.29 में से 90.83 किमी, विशेष मरम्मत में 6.35 में से 5.02 किमी सड़क के गड्ढे पाट सका है। यह विभाग कुल लक्ष्य 365.99 के सापेक्ष 336.30 किमी रोड गड्ढामुक्त करा पाया। वहीं निर्माण खंड पैच मरम्मत में 158.43 किमी में 153, सामान्य मरम्मत में 126.54 में 101 किमी, विशेष मरम्मत में 50.90 में 21.80 किमी सड़क को गड्ढामुक्त करा पाया है। यह खंड भी लक्ष्य 335.87 के सापेक्ष 255.40 किमी सड़कें गड्ढामुक्त कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले जिम्मेदार ः शासन से जितना बजट मिला उसका उपयोग कर ज्यादा से ज्यादा काम कराया गया है। अवशेष धनराशि मिलते ही जो सड़कें छूट गई हैं उनकी भी मरम्मत करा दी जाएगी। -विपिन पचौरिया, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed