फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   11 injured in auto and e-rickshaw collision

ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में 11 घायल

Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
11 injured in auto and e-rickshaw collision
कायमगंज सीएचसी में एक बेड पर लेटे दो-दो घायल। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। टेड़ीकोन के पास खड़े ई-रिक्शा में ऑटो ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन वहां बेड कम पड़ गए। एक बेड पर दो-दो घायलों का तो किसी को फर्श पर लिटाकर इलाज किया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड पर टेड़ीकोन के पास सवारियों से भरा ई-रिक्शा ट्रक के पास खड़ाकर चालक लघु शंका करने लगा। इसी दौरान फैजबाग की ओर से आए ऑटो ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इससे दोनों वाहनों पर सवार 11 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

एक साथ इतने घायल पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी में पांच बेड पड़े हैं। इसमें एक बेड पर पहले से ही डायरिया मरीज लेटा था। बेड कम होने से एक बेड पर दो-दो घायलों को लिटाया गया। इसके बावजूद काम नहीं चला तो कुछ घायल खुद ही अपना कपड़ा फर्श पर बिछाकर लेट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें वहीं प्राथमिक उपचार दे दिया। घायलों में ग्राम अरियारा की रीना (34), माधुरी (37), सुजाता (35), ग्राम खड़रा खार की सुशीला (35), पूजा (24), ग्राम अतरई फतेहगढ़ के नन्हे लाल, जसमई मऊदरवाजा के कल्लू (32), ताज मोहम्मद (7) मोहल्ला गढ़ी शमसाबाद की शर्मिला (33), फिरोज (25), साजिया (14) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed