फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   104 crore textile park to be built in Sakwai

सकवाई में 34.11 एकड़ भूमि पर 104 करोड़ से बनेगा टेक्सटाइल पार्क

Sun, 16 Aug 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
104 crore textile park to be built in Sakwai
सकवाई में 104 करोड़ से बनेगा टेक्सटाइल पार्क
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। वस्त्र छपाई उद्यमियों के लिए अच्छी खबर है। मोहम्मदाबाद के गांव सकवाई में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ने कैंप कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक की। इसी माह के अंतिम सप्ताह तक पार्क का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने कहा कि बेवर रोड स्थित गांव सकवाई में 34.11 एकड भूमि पर केंद्र की स्कीम फॉर इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क (एसआइटीपी) योजना के तहत निर्माण कराया जाएगा। इससे जिले में वस्त्र छपाई व इससे संबंधित उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। एक जनपद एक उत्पाद योजना में संचालित उत्पाद भी शामिल होगा। पार्क में उद्यमियों को 90 वर्ष के लिए पट्टे पर भूमि दी जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से अत्याधुनिक शून्य तरल उत्प्रवाह (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज) तकनीक से 42 करोड़ का दूषित जल उपचार संयंत्र, अवस्थापना सुविधाएं, कपड़ा उद्योग से संबंधित शोध, प्रयोगशाला, डिजाइन सेंटर व अन्य सुविधाएं भी स्थापित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपीवी की मांग पर निर्णय
टेक्सटाइल पार्क के प्रबंध निदेशक रोहित गोयल ने बताया कि एसपीवी की मांगों पर शासन ने पार्क की स्थापना का निर्णय लिया है। भूमि हस्तांतरण के लिए लघु उद्योग विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) कानपुर को निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की ओर से 104 करोड़ से पार्क की स्थापना होगी।

इसी माह के अंत तक निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग स्थापित करने के लिए बैंकों से उद्यमियों को वित्तीय सहायता की व्यवस्था की जाएगी। सीडीओ, एडीएम, एसडीएम, उपायुक्त उद्योग, सहायक प्रबंधक उद्योग, एलडीएम, त्रिलोकी नाथ वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed