फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   जिले में 25.36 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

जिले में 25.36 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

Mon, 13 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
जिले में 25.36 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
जनपद के सभी सात ब्लाकों की 600 ग्राम पंचायतों में इस वर्ष 25.36 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी विभागों को सौंपे गए लक्ष्य में सर्वाधिक 10 लाख पौधे मनरेगा द्वारा लगवाए जाएंगे, जबकि नौ लाख पौधे की जिम्मेदारी वन विभाग को सौंपी गई है।
विज्ञापन



माइक्रो प्लान के तहत जनपद में 25 लाख 36 हजार 387 पौधे लगाने का लक्ष्य है। यह पौधे राजकीय भूमि, सामुदायिक, स्कूल, कालेज, सरकारी भवन, परिसर, कृषि भूमि, निजी भूमि पर लगाए जाएंगे। सभी ब्लाकों की ग्राम पंचायतवार लक्ष्य निर्धारित है। इसमें सर्वाधिक शमसाबाद ब्लाक क्षेत्र में चार लाख 53 हजार 276 व सबसे कम कमालगंज में 2 लाख 99 हजार 834 पौधे लगेंगे।
विज्ञापन



जबकि बढ़पुर में 3,01,890, राजेपुर में 3,31,227, मोहम्मदाबाद में 4,19,461, कायमगंज में 3,82,401 व नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र में 3,48,298 पौधे लगाए जाएंगे। पौधे लगाने की जिम्मेदारी भी सभी विभागों को सौंपी गई। इसमें मनरेगा द्वारा सर्वाधिक 10 लाख 25 हजार 100 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि वनविभाग 9 लाख 46 हजार 977 पौधे लगाएगा। इसके अलावा राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास, औद्योगिक विकास, नगर विकास, लोकनिर्माण, कृषि व पशुपालन आदि विभागों को भी अलग-अलग लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



पौधे लगाने की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। पौधों में फलदार व छायादार पेड़ भी शामिल हैं। जिला विकास अधिकारी दुर्गा दत्त शुक्ला ने बताया कि पौधे लगाने के लिए सभी विभागों को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए पहले से गड्ढे खोदाई का काम होगा। बारिश शुरू होने पर पौधरोपण का काम किया जाना है।


जिले में 25.36 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

मनरेगा सर्वाधिक दस लाख लगाएगा पौधे

वन विभाग को नौ लाख लगाने की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed