फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   राजनीतिक पार्टी के लोगों को सुविधा एप की दी जानकारी

राजनीतिक पार्टी के लोगों को सुविधा एप की दी जानकारी

Sat, 16 Mar 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
राजनीतिक पार्टी के लोगों को सुविधा एप की दी जानकारी
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। तहसील सभागार में एसडीएम अनिल कुमार ने राजनीतिक पार्टियों के लोगों के साथ बैठककर सुविधा एप व सी विजिल एप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा एक प्रत्याशी चुनाव में सिर्फ 70 लाख रुपये ही खर्च कर सकता है।
विज्ञापन


तहसील सभागार में आयोजित बैठक में सपा की ओर से रामप्रकाश उर्फ कल्लू यादव, कांग्रेस की ओर से आफताब खां, भाजपा की ओर से नगर अध्यक्ष सुरेंद्र कठेरिया पहुंचे। तीनों पार्टियों के प्रतिनिधियों के समक्ष एसडीएम ने बताया कि चुनाव आयोग ने इस बार चुनावी व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए कई सुविधाएं दी हैं। आयोग से सुविधा एप शुरू किया गया है। इसके माध्यम से प्रत्याशी या उनके समर्थक घर बैठे ऑनलाइन सभा के लिए परमीशन ले सकते हैं। अब उन्हें थाने व तहसील के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोई भी प्रत्याशी या समर्थक एक फीट बाई छह इंच से बड़ा झंडा अपनी गाड़ी या मकान पर नहीं लगा सकते। इसके लिए भी उन्हें परमीशन लेनी होगी। उन्होंने सी विजिल एप के बारे में बताया। इस एप के माध्यम से आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत पांच मिनट में फोटो खींच कर भेजी जा सकती है। सौ मिनट में की गई शिकायत का निस्तारण भी हो जाएगा। उन्होंने सभी पार्टी के प्रतिनिधियों को आचार संहिता उल्लंघल के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed