{"_id":"5c27b6c9bdec22569c67bfff","slug":"101546106569-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुद्ध जल पीने से बीमारियां होती हैं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुद्ध जल पीने से बीमारियां होती हैं दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में शनिवार को समुदाय आधारित पाइप पेयजल योजनाओं के संचालन एवं अनुरक्षण के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि शुद्ध पेयजल से बीमारियां दूर रहती हैं लेकिन ग्राम प्रधान पाइप पेयजल योजना में रुचि नहीं ले रहे हैं। जबकि इस योजना के अंतर्गत गांव में दो लोगों को रोजगार भी दिया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को पेयजल कनेक्शन देकर स्वच्छ जल उपलब्ध कराएं। जिससे गांवों में बीमारियां कम हों। उन्होंने कहा कि तालाबों में कूड़ा न डालें और न किसी को डालने दें। गांव में आवारा गायों की बहुत बड़ी समस्या हो गई है। प्रधान के नाते उनकी जिम्मेदारी है कि कोई भी व्यवस्था बनाकर इस समस्या से निजात दिलाएं। डीएम मोनिका रानी ने कहा कि जब कोई घटना घट जाती है तब हम लोगों का ध्यान उस तरफ जाता है। सबसे अधिक बीमारियां गंदा पानी पीने व गंदगी से होती है। गांवों में लगी पानी की टंकी की साफ-सफाई, लीकेज की समस्या आदि पर भी विशेष ध्यान रखें। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम एवं प्रधान उपस्थित रहे।