फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   10 july to 13 july lockdown in farrukhabad

जनपद के सभी बाजार दो दिन रहेंगे बंद, कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम का आदेश

Fri, 10 Jul 2020 07:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 07:42 PM IST
विज्ञापन
10 july to 13 july lockdown in farrukhabad
फर्रुखाबाद में कोरोना महामारी व संचारी रोगों की रोकथाम को देख जनपद में दो दिन जिले के बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य सेवाएं समेत कई चीजों पर रोक नहीं रहेगी।
विज्ञापन

डीएम मानवेंद्र सिंह ने जारी आदेश में कहा कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार रात 10 बजे से 13 जुलाई सुबह पांच बजे तक जिले में सभी कार्यालय व बाजार, गल्ला मंडी व व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। लेकिन स्वास्थ्य व चिकित्सकीय सेवाएं, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पूर्व की भांति खुली रहने के साथ इनमें लगे कर्मचारी, कोरोना वॉरियर, सफाई कर्मी व डोर-स्टेप डिलीवरी से जुड़े लोगों के आने-जाने पर कोई रोक नहीं होगी।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण क्षेत्र में स्थित औद्योगिक कारखाने चालू रहेंगे। कर्मचारियों की आवाजाही को रोका नहीं जाएगा। वहीं, बड़े निर्माण कार्य जारी रहेंगे। जिले के अंदर रोडवेज सेवाएं प्रतिबंधित रहने के साथ मालवाहक वाहनों पर रोक नहीं होगी। पेट्रोल पंप भी खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed