फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   1.37 lakh children will get midday meal money

1.37 लाख छात्रों को मिलेगा धन, 56 हजार बच्चों का करना होगा इंतजार

Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
1.37 lakh children will get midday meal money
1.37 लाख बच्चों को मिलेगा मिडडे मील का पैसा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। मध्याह्न भोजन योजना के तहत लॉकडाउन के 76 दिन की कन्वर्जन कास्ट और अनाज कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को दिया जाएगा। 1,93,426 बच्चों में से 1,37,332 बच्चों के माता पिता के खातों में अगले सप्ताह तक कनवर्जन कास्ट की धनराशि भेज दी जाएगी। बकाया 56094 विद्यार्थियों को अभी इंतजार करना होगा। शासन से बजट आने के बाद उनके बैंक खाते में भी धनराशि भेजी जाएगी।
परिषदीय, अनुदानित व राजकीय इंटर कालेज के कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले बच्चों को मिडडे मील योजना के तहत कनवर्जन कास्ट का धन और अनाज दिया जाना है। प्राइमरी स्तर पर 131908 और जूनियर में 61518 छात्र हैं। प्राइमरी के प्रति छात्र 374 रुपये और जूनियर में 561 रुपये अभिभावकों के खाते में भेजे जाएंगे। इन सभी के खातों की फीडिंग हो चुकी है। अभी तक शासन से पंजीकृत 137332 (71 प्रतिशत) बच्चों के लिए बजट आया है। इनके अभिभावकों के खातों में अगले सप्ताह तक धन ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बकाया 27 प्रतिशत छात्रों (56094) को बजट का इंतजार करना होगा। राशन दिए जाने को प्राधिकार पत्र तीन प्रति में छपवाए गए हैं। एक प्रति प्रधानाध्यापक के पास रहेगी और दो प्रति छात्र को दी जाएंगी। एक प्रति छात्र को कोटेदार के यहां देनी होगी। तभी प्राइमरी के प्रत्येक छात्र को सात किलो 600 ग्राम अनाज और जूनियर के छात्र को 11 किलो 400 ग्राम अनाज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीएम प्रभारी बीईओ बेगीश गोयल ने बताया कि छात्रों के माता-पिता के खातों में कन्वर्जन कास्ट की धनराशि भेजने की तैयारी कर ली गई है। अगले सप्ताह तक धन पहुंच जाएगा।
उधर, सूत्र बताते हैं कि जल्दबाजी के चलते छात्रों की कम फीडिंग की गई है। इससे कक्षा एक से आठ तक पढ़ने जो जिन छात्रों की फीडिंग नहीं हुई है वह योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
1.97 लाख से साबुन व अन्य सामान की होगी खरीद
फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण से बचाव को हाथ धोना जरूरी है। विद्यालय खुलने से पहले प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विद्यालय में हाथ धोने के साबुन व अन्य छोटा सामान खरीदने को प्रति विद्यालय 100 रुपये के हिसाब से बजट जारी कर दिया है। जिले को 1975 स्कूलों के हिसाब से 197500 रुपये मिले हैं जो विद्यालय के एमडीएम खाते में भेजे जाएंगे।

एमडीएम प्रभारी बीईओ बेगीश गोयल ने बताया कि प्रति विद्यालय 100 रुपये खाते में भेजने की तैयारी कर ली है। लेखाधिकारी और बीएसए के हस्ताक्षर के बाद धनराशि खातों में भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed