फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   youth set mile stone

युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

Wed, 11 Dec 2019 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 09:03 PM IST
विज्ञापन
youth set mile stone
मवई। आर्यावर्त बैंक शाखा नेवरा के बाहर एक युवक को 22 हजार रुपये पड़े मिले, जिसके बाद उसने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए तत्काल रुपये शाखा मैनेजर को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

युवक जयकुमार की ईमानदारी की चारों ओर सराहना हो रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया कि आखिर रुपये किसके थे। बैंक मैनेजर व कर्मी पैसे के असली मालिक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

नौरोजपुर बघेडी गांव निवासी जयकुमार यादव बुधवार को सुबह आर्यावर्त बैंक शाखा नेवरा पर आवश्यक कार्य से गए हुए थे। इस दौरान उन्हें बैंक के बाहर दो-दो हजार के 11 नोट के हिसाब से 22 हजार रुपये पड़े मिले। जयकुमार ने बताया कि पहले तो उन्होंने आसपास मौजूद लोगों से पूछा कि किसी का पैसा तो नहीं गिरा जब कोई नहीं मिला तो शाखा प्रबंधक दिनेश गुप्ता के पास जाकर पैसों को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक शाखा नेवरा के प्रबंधक दिनेश गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और बैंक लेखा-जोखा की जांच की गई लेकिन जिस समय पैसा पड़ा मिला उस समय तक किसी भी ग्राहक ने इतने पैसों का लेनदेन नहीं किया था। बताया कि विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया गया है जिस किसी भी व्यक्ति का पैसा हो वो बैंक में आकर प्राप्त कर सकता है। उन्होंने युवक जयकुमार की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed