फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   youth himself on fire due to domestic quarrel, death

कलह से पति ने खुद को लगाई आग, मौत

Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
youth himself on fire due to domestic quarrel, death
अयोध्या। दर्शननगर चौकी क्षेत्र के कूढ़ा केशवपुर में रविवार सुबह एक युवक ने केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पत्नी का शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह युवक को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

पति को बचाने के प्रयास में पत्नी भी बुरी तरह झुलस गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कूढ़ाकेशवपुर गांव निवासी रामकुमार ने रविवार सुबह करीब 8.30 बजे घर में खुद पर केरोसिन का तेल छिड़ककर आग लगा ली। पत्नी कंचन के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने छत के रास्ते से रामकुमार को कमरे से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को बचाने में पत्नी भी झुलस गई। एंबुलेंस के जरिए रामकुमार व पत्नी कंचन को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान पति रामकुमार ने दम तोड़ दिया।

दर्शननगर चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि घर में पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं रहता था। छह माह पहले ही दोनों की शादी हुई है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। बुरी तरह से झुलसी पत्नी कंचन का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जबकि पति की मौत हो चुकी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed