फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Young man killed in bike-car collision

बाइक-कार भिड़ंत में युवक की मौत

Fri, 20 May 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 20 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Young man killed in bike-car collision
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त खड़ी कार। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई है। कार की नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है। मौका पाकर चालक कार छोड़ भाग गया। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


घटना गोसाईंगंज नगर स्थित सीएचसी के सामने सुबह करीब 10:30 बजे की है। अंबेडकरनगर जिले के बाला पैकौली निवासी शिवम सिंह (23) पुत्र सर्वेश सिंह अकबरपुर से वापस अपने घर जा रहा था। फैजाबाद की तरफ  से आ रही कार से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


इसमें बाइक सवार शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग उसे सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवम अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। उधर, उत्तर प्रदेश सरकार लिखी कार का चालक मौका पाकर गाड़ी छोड़ भाग गया। प्रभारी कोतवाल शाह आलम ने बताया कि वाहन स्वामी का अभी तक पता नहीं चल सका है। छानबीन की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed