{"_id":"646fa67953a6b231ce0ebbbc","slug":"yoga-olympiyad-ggic-faizabad-news-c-13-1-254845-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मंडलस्तरीय योग ओलंपियाड में हिमांशु व ओमश्री अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मंडलस्तरीय योग ओलंपियाड में हिमांशु व ओमश्री अव्वल
Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Thu, 25 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में बृहस्पतिवार को हुए मंडलस्तरीय योग ओलंपियाड में देवीपाटन मंडल के 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें हिमांशु व ओमश्री दुबे ने बाजी मारी है। ये दोनों प्रतिभागीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने किया जिसमें देवीपाटन मंडल के 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में राजकीय हाईस्कूल दौलतपुर के हिमांशु और बालिका वर्ग में बलरामपुर मॉडर्न इंटर कॉलेज की ओमश्री दुबे को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। निर्णायक की भूमिका योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी, अनिल भट्ट, आशीष गुप्ता और गौरव गुप्ता ने निभाई।
कार्यक्रम के संयोजक डीआईएस ने कहा कि योग के माध्यम से हम अपने शरीर को निरोगी बना सकते हैं। प्राणायाम व विभिन्न आसनों के जरिए हम अपने मन को शांत और स्थिर रख सकते हैं। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने कहा कि सभी बच्चे प्रतिदिन नियमित रूप से योगाभ्यास कर स्वयं को स्वस्थ और निरोगी बनाएं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, राज, मधु पांडेय, रिचा पांडे य आदि उपस्थित रहे।