फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Yellow with red or strict protection zone: ADG

रेड के साथ यलो जोन की सुरक्षा भी करें सख्त : एडीजी

Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Yellow with red or strict protection zone: ADG
अयोध्या - फोटो : demo pic
रामजन्म भूमि विवादित परिसर में सोमवार को लगभग तीन घंटे चली स्थाई सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक में रेड जोन के साथ यलो जोन की सुरक्षा को चाक-चौबंद बनाने की हिदायत दी गई। इसके साथ ही परिसर की सुरक्षा को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण किया और जरूरी हिदायत दी। 
विज्ञापन


एडीजी सुरक्षा प्रशांत कुमार के नेतृत्व में सोमवार को 11 बजे अयोध्या के विवादित परिसर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने परिसर में सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लिया। बाउंड्रीवॉल के क्षतिग्रस्त लोहे के पाइपों को बदलने तथा सुरक्षा में कोई कोताही न होने देने की हिदायत दी।
विज्ञापन


सीसीटीवी मानीटरिंग के साथ राम गुलेला सुरक्षा लाइन का निरीक्षण किया। परिसर स्थित मानस भवन में चली मैराथन बैठक में स्थाई सुरक्षा समिति के पूर्व के पारित प्रस्तावों पर चर्चा की। सीआरपीएफ व पीएसी शिविर स्थापना के लिए जल्द से जल्द जमीन की उपलब्ध कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रेड जोन के साथ ही यलो जोन की सुुरक्षा चौकस बनाये जाने की जरूरत बताई। खराब सीसीटीवी कैमरों की जगह आधुनिक हाइटेक ऑटोडोम सीसीटीवी कैमरे इंस्टाल कराने की हिदायत दी।


सेना कैंप पर हुए हमले तथा विवादित परिसर की सुरक्षा के लिहाज से अतिसंवेदनसील की श्रेणी में शामिल होने के मद्देनजर सुरक्षा व व्यवस्था में कोई कोताही न होने देने की हिदायत दी गई। बैठक में आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश, रिसीवर मंडलायुक्त एसपी मिश्रा, डीआईजी सीआरपीएफ एसके रौतेला, डीआईजी राकेश चंद्र साहू समेत अन्य मौजूद रहे। वहीं पुलिस लाइन में पर्व-त्यौहार के मद्देनजर पुलिस विभाग की ओर से की जा रही कवायद की आईजी जोन ने समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed