फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Worship

वसंत पचंमी पर भक्तों ने सरयू में लगाई डुबकी

Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Worship
अयोध्या- वसंत पंचमी पर सरयू में स्नान करते भक्त। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। वसंत पंचमी गुरुवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आई ऋतु वसंत मतवाली, डाल-डाल पर कूकी कोयल, भर गई आम की डाली...सरीखे गीतों के साथ ऋतुराज वसंत का रामनगरी में धूमधाम से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक सर्दी की विदाई और मां वागेश्वरी की आराधना के पर्व पर मंदिरों, विभिन्न संस्थाओं, स्कूलों व घरों में रौनक बिखरी। वहीं, चौराहों पर होलिका दहन के लिए अरंड की डाल भी बैठा दी गई है। मंदिरों में भगवान को अबीर, गुलाल अर्पित किया गया।
विज्ञापन

सरयू के स्नानघाटों पर श्रद्धालुओं-भक्तों का जमावड़ा दिखा। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही। हनुमानगढ़ी, रामलला, कनकभवन, नागेश्वरनाथ सहित अन्य मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। आराध्य भगवान को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। हनुमानगढ़ी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। होली भी खेली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पौराणिक पीठ नाका हनुमानगढ़ी में हनुमान जी महाराज को महंत रामदास के संयोजन में अबीर गुलाल अर्पित किया गया। इसके अतिरिक्त मंदिर में विराजमान अन्य विग्रहों को भी अबीर गुलाल अर्पित कर पूजा हुई। शहर के खुर्दाबाद स्थित आदि शक्ति जगदंबा मंदिर से बसंत पंचमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed