फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Worship

लाखों ने सरयू में लगाई डुबकी

Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Worship
सरयू में स्नान करते लोग। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला पौ फटने के साथ प्रगाढ़ होता गया। स्नान के उपरांत श्रद्धालुओं ने रामलला, हनुमानगढ़ी, कनक भवन समेत अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन भी किया।
विज्ञापन

इसी के साथ ही सप्ताह भर से चल रहा कार्तिक पूर्णिमा मेला भी संपन्न हो गया। वहीं, इस बार अयोध्या विवाद पर आए फैसले के चलते अयोध्या की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के चलते श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

6 नवंबर को चौदहकोसी परिक्रमा के साथ आरंभ हुए कार्तिक पूर्णिमा मेले के अंतिम पर्व पर स्नान-दान व दर्शन-पूजन के लिए पूर्व संध्या से ही रामनगरी में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार भोर से ही श्रद्धालुओं का रेला सरयू के स्नान घाटों पर जुटने लगा। श्रद्धालुओं ने सरयू में डुबकी लगाई और गोदान की परंपरा का भी निर्वहन बढ़-चढ़कर किया। पौराणिक महत्व की पीठ नागेश्वरनाथ में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक-पूजन किया।

हनुमानगढ़ी, वैष्णव परंपरा की आस्था के केंद्र में रहने वाला कनकभवन, रामजन्मभूमि आदि मंदिर पर सुबह से दर्शनार्थियों की कतार रही। स्नान-दान व दर्शन पूजन के बाद दूसरी बेला लगने के साथ ही मेलार्थियों की मेला क्षेत्र से घर वापसी का दौर भी शुरू हो गया। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन यात्रियों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed